फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 प्रतिशत से कम वोट पाकर भी जीते 244 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। चुनावी जंग में जीत हासिल करने को कुशल दांव पेच के साथ ही किस्मत भी अहम भूमिका निभाती है। पंचायत चुनाव के घोषित परिणामों ने इसे पूरी तरह साबित किया है। जिले में प्रधान पद के 244 प्रत्याशी कुल पड़े मतों का 33 फीसदी से भी कम वोट पाकर भी जीत का परचम लहराने में सफल रहे। इनमें से कुछ प्रधानों ने तो मात्र 14 से 20 प्रतिशत ही मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

बिसवां ब्लॉक में सबसे ज्यादा 24 प्रधान सबसे कम वोट प्रतिशत पाने के बाद भी जीतने में सफल हुए। जबकि महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में एक तरफा वोटिंग हुई हैं। यहां सिर्फ एक प्रधान ही कम वोट प्रतिशत के साथ विजयी हुआ। राजनीति का कोई नियम या मानक नहीं होता, जो जीता वही सिकंदर कहलाता है। फिर जीत चाहे एक वोट की हो या फिर सैकड़ों की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
अबकी प्रधानी के चुनाव में 14 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी। मंगलवार देर रात तक आए परिणामों में 1596 ने विजय प्राप्त की है। इनमें से 241 प्रधान हैं, जिन्हें 33 प्रतिशत से कम मिले हैं। मतलब मतदाताओं के एक बड़े वर्ग के विरोध के बावजूद किस्मत के भरोसे वह चुनाव जीतने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

कम वोट प्रतिशत मिलने के बावजूद जीते इन प्रधानों में खुशी का ठिकाना नहीं है। नवनिर्वाचित प्रधान सबको साथ लेकर गांव के विकास की जिम्मेदारी निभाने के दावे कर रहे हैं। आरएमपी डिग्री सीतापुर में राजनीति विज्ञान के असिटेंट प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव कहते हैं कि देश में बहुमत आधारित प्रजातंत्र की व्यवस्था है।
ऐसे में उम्मीदवारों की जीत हार पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कम वोट प्रतिशत पाकर जीतने वाले जनप्रतिनिधि काम अच्छा करते हैं। उन पर आगामी राजनीतिक कॅरियर को बनाए रखने के लिए वोट प्रतिशत बढ़ाना जरूरी होता है।
आदिलपुर की प्रधान नंबर एक पर
प्रधानी के चुनाव में कई ग्राम पंचायतों में वोटों के विभाजन में कोई कसर ही बाकी नहीं रह गई। मतदाता कई खेमों में बंट गए। ऐसे में बहुत कम वोट प्रतिशत प्राप्त करके ही कई उम्मीदवार प्रधान बन गए है। इस मामले में मछरेहटा की ग्राम पंचायत आदिलपुर की प्रधान फूलकली जिले में नंबर एक पर हैं। वह 14.8 प्रतिशत वोट प्राप्त करके प्रधान बनी हैं।
बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैमहरा कला में लक्ष्मीदेवी 14.82 प्रतिशत वोट के साथ विजयी हुई हैं। खैराबाद की ग्राम पंचायत मिश्रापुर में 18.31 फीसदी मत पाकर अवध बिहारी प्रधान बने हैं। एलिया की ग्राम पंचायत शहादत नगर के प्रधान मकबूल कों 20.15 प्रतिशत वोट मिले हैं।
सकरन की ग्राम पंचायत मुरथा की प्रधान गोल्डी देवी ने 20.15 फीसदी वोट प्रापत किए हैं। मिश्रिख की ग्राम सभा टड़वा की प्रधान आरती वर्मा ने 20.53 और सिधौली की ग्राम सभा कटसरैया की प्रधान रुक्साना को 18.24 प्रतिशत मत मिले हैं।
विज्ञापन

कम वोट प्रतिशत से से जीतने वाले प्रधान
ब्लॉक प्रधान
सिधौली 18
मिश्रिख 12
रेउसा 06
सकरन 18
रामपुर मथुरा 13
बेहटा 09
ऐलिया 14
हरगांव 12
लहरपुर 10
खैराबाद 14
बिसवां 24
मछरेहटा 15
कसमंडा 16
पहला 14
महमूदाबाद 16
परसेंडी 11
महोली 01
पिसावां 12
गोंदलामऊ 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें