सीतापुर। जिले की 70 ग्राम पंचायतों में किसान सम्मान निधि की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगा। इसमें 2300 किसानों सम्मान निधि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इनमें से 1,831 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अफसरों को निस्तारण के लिए उपलब्ध कराई गई।
पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अर्थाना में शिविर लगा। इसमें खेतों की उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि कैसे हो इन विषयों पर चर्चा की गई। अर्थाना निवासी गुरदीन को दो साल से किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। इसी तरह शिविर में 20 शिकायतें दर्ज की गईं।
दस्तावेज अपलोड संबंधी और जमीन रिकार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। अन्य ग्राम पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए गए। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया 70 शिविरों में 1,831 समस्याओं का मौके पर समाधान कराया गया।