सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र हुआ। इस दौरान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। पहली पाली में इंटरमीडिएट में कृषि अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र था। इसमें 743 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 723 ने परीक्षा दी। 20 अनुपस्थित रहे।
इसी तरह कृषि वनस्पति के प्रश्नपत्र में 889 विद्यार्थियों के सापेक्ष 849 ने परीक्षा दी। 40 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र था। इसमें पंजीकृत 3,822 के सापेक्ष 3,657 ने परीक्षा दी।
165 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि 146 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। छह सचल दल ने करीब 25 केंद्रों को देखा। किसी भी केंद्र पर नकल की कोई सूचना नहीं रही।