फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 22 तालाब करेंगे मंदाकिनी का उद्धार

Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मंदाकिनी नदी के उद्धार के लिए 22 तालाबों की खोदाई होनी है। बीते पांच साल से नैमिषारण्य में स्थित मंदाकिनी नदी को सदानीरा करने के लिए लोक भारती संस्था जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य कर रही है। चौथे चरण के तहत शुक्रवार से नौ तालाबों की खोदाई शुरू की गई। छह तालाबों की खोदाई का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी को फिर से जीवन देने के लिए चौथे चरण में शुक्रवार को ग्राम पंचायत भिठौली और मुड़ियारी के नौ तालाबों की खोदाई शुरू की गई। इनका रकबा तकरीबन 45 बीघा में फैला है। लोक भारती संस्था के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों के तकनीकी दल और जिला प्रशासन के सहयोग से जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से खोदाई की जा रही है। 22 तालाबों को खोदा जाना है। अब छह तालाबों की खोदाई हो चुकी है। नौ तालाबों की खोदाई शीघ्र पूरी होने की उम्मीद है। संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान संग अन्य समाजसेवी और संबंधित विभाग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें