फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स से 22 बीमार

Wed, 20 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fdgfd - फोटो : getty images
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र के चार गांवों में चिकनपॉक्स फैला हुआ है। अब तक करीब 22 लोग इससे पीड़ित हैं। ये लोग निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से संक्रमण फैलता जा रहा है। इसके बाद भी महकमा चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन


छंगापुरवा में इन दिनों चिकनपॉक्स का प्रकोप है। गांव के इलियास की पुत्री शमां (7), जिकरा (3), जुलेखा (1), अदवारी में खलील की पुत्री छोटी (4) आदि बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। इनके शरीर पर दाने निकले हुए हैं। सभी को बुखार आ रहा है। करीब के गांव तरसेउरा में भी चिकनपॉक्स तेजी से पांव पसार रहा है।

यहां इम्तियाज का पुत्र इश्तियाक (10), पुत्र अफजल (8) व महताब (2) आदि बीमार पड़े हैं। बिजेहड़ा गांव में भी चिकनपॉक्स फैला हुआ है। यहां पर गोपीचंद (20), रेनू (32), अनीता (35), प्रदीप (25), श्यामू (15), उमाशंकर (17), करन सिंह (4) बीमार पड़े हैं। होली पुरवा गांव में भी चिकनपॉक्स का प्रकोप है।
विज्ञापन


गांव के पताली की पुत्री संतोषी देवी (2), फकीरे का पुत्र छोटेलाल (2), छोटक्के की पुत्री अफसरी (9), अमीन की पुत्री चांदनी (4) व पुत्र मुस्तकीम (2) बीमार पड़े हैं। इन परिवारों का हाल ये है कि ये सभी क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों से बच्चों का इलाज करा रहे हैं। परिवारों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र दूर है, जिसकी वजह से वे अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

वहीं इन गांवों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मरीजों के शरीर पर दाने निकले हुए हैं। बुखार भी आ रहा है। संक्रमण अन्य गांवों तक फैल रहा है लेकिन स्वास्‍थ्य विभाग जानकार भी अंजाम बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें