फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के मामले में शिक्षिका पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर शिक्षिका समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कमलापुर इलाके के सघनखेड़ा गांव निवासी रामचंद्र की दो बेटियां शिवानी व काजल सिधौली इलाके के हरदोइया स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ती थीं।

तेरह वर्षीय शिवानी की 20 फरवरी की दोपहर अचानक तबियत खराब हो गई थी। स्कूल प्रशासन ने उसको उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

जिसके बाद उसे सिधौली सीएचसी लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया और रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कही थी।
विज्ञापन


लेकिन मामले में छात्रा का अंतिम संस्कार करने के बाद मृतका के पिता रामचंद्र ने कोतवाली में विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी।

थाने से इंसाफ न मिलने पर रामचन्द्र न्यायालय की शरण ली। घटना के करीब दो माह बाद कोर्ट ने सिधौली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया।

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विद्यालय की अध्यापिका संध्या देवी, सविता व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें