फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद माधव बने अध्यक्ष व विमल मोहन सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित
विज्ञापन

सीतापुर। बार एसोसिएशन सीतापुर की वर्ष 2019-20 के लिए चयन कार्यकारिणी के मंगलवार देर रात आए परिणामों के बाद आनंद माधव अवस्थी अध्यक्ष व विमल मोहन मिश्र सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को एल्डर्स कमेटी द्वारा किए जाने के बाद नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

मालूम हो, कि बार एसोसिएशन के कुल 963 वोटरों में से 899 ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए आनंद माधव अवस्थी को 362 मत हासिल हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार अवस्थी को 126 मतों से हराया। विजय को 236, अक्षय सहाय को 157 व चंद्रभाल गुप्ता को 119 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 524 मत पाकर जमील अहमद खां विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश मिश्र को 257 व अमित श्रीवास्तव को 80 मत मिले। सचिव पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विमल मोहन मिश्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह को 35 मतों से हराया। विमल को 433, संजय को 398 व भास्कर मिश्र को 32 मत हासिल हुए।

दस वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले उपाध्यक्ष के दो पदों पर ब्रजेन्द्र कुमार पांडेय 300 मत पाकर व मारुति कुमार वर्मा 275 मत पाकर विजयी रहे। दस वर्ष से कम अनुभव के उपाध्यक्ष के दो पदों में 392 मत पाकर सपना त्रिपाठी व 367 मत पाकर कुलदीप कुमार पांडेय को विजयश्री हासिल हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रशासनिक के रूप में 372 मत पाने वाले आशुतोष बाजपेई, कोषाध्यक्ष पद पर 369 मत पाकर तारिक फारूकी ने जीत दर्ज की। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रेम रतन कटियार, अरुण पांडेय, सर्वेश कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार व संयोग सिन्हा को चुना गया।

मालूम हो, कि संयुक्त सचिव के दो पदों पर अविनाश अवस्थी व राजीव श्रीवास्तव तथा जूनियर कार्यकारिणी के छह सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें