फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंचायत सचिवों का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में फर्जी रिपोर्टिंग, डीडी की जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

सीतापुर। जिम्मेदारों ने शौचालय निर्माण की प्रगति अधिक दिखाने के लिए मनमानी की है। फोटो अपलोड करने में गड़बड़ी की गई है। अधिक संख्या में शौचालयों की अग्रिम एमआईएस होना दर्शाया गया है। जो शौचालय बनवाए हैं। वह निमभन गुणवत्ता के हैं। इसका खुलासा उप निदेशक पंचायत की जांच में हुआ है। इस पर डीपीआरओ ने दो पंचायत सचिवों से जवाब तलब किया है।

मामला विकासखंड रेउसा का है। यहां की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण लखनऊ मंडल के उप निदेशक पंचायत एके सिंह ने किया। उनकी जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत ग्वारी में 300 अपूर्ण, निर्माणाधीन एवं 307 शौचालय अनारंभ पाए गए हैं। अधिकांश शौचालय में लगाए गए दरवाजों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन


शौचालय लक्ष्य 1022 के सापेक्ष 749 व्यक्तिगत शौचालय की फोटो अपलोडिंग, जियो टैगिंग केंद्र सरकार की वेबसाइट पर की गई है। जिसमें से निरीक्षण की तिथि तक 709 फोटो अन अप्रूव्ड हैं। यह अत्यंत ही आपत्तिजनक है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरैंचा भटपुरवा की जांच में 40 शौचालय अनारंभ पाए गए।

अधिकांश शौचालयों में लगाए गए दरवाजों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। शौचालयों के गड्ढे मानक के अनुरूप निर्मित नहीं पाए गए। शौचालयों के गड्ढों का व्यास मानक से कम पाया गया। सभी रद्दों में मानक के विपरीत जालीदार चिनाई लगभग चार इंच पाई गई। 329 व्यक्तिगत शौचालयों की फोटो अपलोडिंग-जिया टैगिंग केंद्र सरकार की वेबसाइट पर की गई है।

जिसमें से निरीक्षण तिथि तक 245 फोटो अन अप्रूव्ड हैं। इसे डीडी पंचायत ने अत्यंत आपत्तिजनक माना है। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि दोनों ग्राम पंचायतों में अधिक संख्या में अग्रिम एमआईएस कराने के लिए दोषी कर्मचारी-अफसर का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस बाबत सीडीओ संदीप कुमार ने भी डीपीआरओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप निदेशक पंचायत लखनऊ मंडल की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत सरैया भटपुरवा के पंचायत सचिव जगदेव और ग्राम पंचायत ग्वारी के पंचायत सचिव प्रदीप कुमार चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
-तुलसीराम, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें