फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी 37 वर्ष बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का आरोपी 37 वर्ष बाद गिरफ्तार
विज्ञापन


सीतापुर/बिसवां। रेउसा थाना क्षेत्र में 37 वर्ष पूर्व हुई हत्या का एक आरोपी महज 30 किलोमीटर की दूरी पर ही रह रहा था।

इसके बावजूद पुलिस को उसे तलाशने में 37 वर्ष का समय लग गया। उसे बिसवां कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दबोचा है। जिसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

एएसपी मधुबन सिंह ने बताया कि बिसवां पुलिस ने मोहल्ला शेख सरांय से रेउसा थाना क्षेत्र के जटपुरवा निवासी जमाल अख्तर को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि 37 वर्ष पूर्व रेउसा के जटपुरवा गांव में तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम म्योड़ी छोलहा निवासी असगर अली की हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या में नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जमाल अख्तर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। जमाल बिसवां के शेख सरांय मोहल्ले में आकर बस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर फारूख रख लिया। उस हत्या के मामले में जहां पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय ने हत्या का दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा भी सुना दी, लेकिन पुलिस को नाम बदल कर बिसवां कस्बे में रह रहे जमाल अख्तर की भनक तक नहीं लग सकी।

अब 37 वर्ष बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र वोटर व आधार कार्ड तथा राशन कार्ड भी बरामद किया गया है।

सबसे अचरज की बात तो यह है कि यह आरोपी अपने गांव से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर बस गया। बावजूद इसके, इस आरोपी को तलाशने में पुलिस को 37 वर्ष लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें