फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर मांगी समाज व मुल्क में अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन


सीतापुर। जिले में कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत व एहतराम के साथ खुशनुमा माहौल में मनाया गया।

मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा कर समाज व मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। मुस्लिमों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इसके बाद खुदा की राह में जानवरों की कुर्बानी दी गई।

इस दौरान सबसे ज्यादा खुशी बच्चों में देखी गई। नए कपड़े व टोपी पहनकर उल्लास से लबरेज बच्चे इबादत करने मस्जिदों में पहुंचे। बाद में घर-घर जाकर बधाई देने के साथ लजीज व्यजंनों का लुत्फ उठाने का दौर दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में उल्लास नजर आने लगा था। बच्चे व बड़े नए कपड़े व टोपी पहन मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने की तैयारी में लग गए।

जबकि महिलाएं सुबह से ही रसोई में तरह-तरह के लजीज व्यंजन बनाने में जुट गई थीं। तरीनपुर स्थित ईदगाह में सुन्नी समुदाय और बंगला मस्जिद में शिया समुदाय ने नमाज अदा की।

इसके बाद कुर्बानी व एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई देने का शुरू हुआ दौर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर के ईदगाह में शनिवार सुबह मौलाना कारी फईमुद्दीन नदवी तथा शिया समुदाय को खुदागंज की मस्जिद में मौलाना सैय्यद सज्जाद हुसैन द्वारा नमाज अदा कराई गई।

एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ मो. जावेद, ईओ शैलेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी रंजना सचान आदि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

इसके अलावा नूरपुर ईदगाह में अब्दुल हसीब कासमी, पैंतेपुर जामा मस्जिद में कारी मो. रफीक, कटरा बाजार में मो. रईस कासमी, नई बाजार में मो. उस्मान कासमी, बेलदारी टोला में मौ. नूरूल हुदा, उमर कॉलोनी में मौलाना सफी नदवी, तहसील मस्जिद में अब्दुल कबी नदवी ने ईद-उल-अजहा की नमाज लोगों को अदा कराई।
विज्ञापन


लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। इसके अलावा खैराबाद, कमलापुर, सिधौली, मिश्रिख, महोली, पिसावां, रेउसा, सकरन, जहांगीराबाद, रामपुर मथुरा, सदरपुर, बहादुरगंज, बांसुरा, सरैंया बाजार, सेमरी इत्यादि ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद का पर्व उल्लास और शांति के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें