फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 शिक्षकों को नियुक्ति में पटल सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटल सहायक निलंबित
विज्ञापन

सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के 16448 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती में धांधली उजागर होने पर बीएसए ने पटल सहायक नवल किशोर को निलंबित कर दिया है। बीएसए पन्नाराम ने बताया इस भर्ती के तहत एक शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। जिसमें 13 ऐसे शिक्षकों मिले हैं। जिनकी डिग्री डीएड है। जबकि प्रकाशित विज्ञप्ति में डीएड(विशेष शिक्षा) होनी चाहिए थी। इसके बावजूद पिछले बरस तत्कालीन बीएसए राजेंद्र सिंह ने इनको नियुक्ति पत्र दे दिया था। इस मामले की शासन स्तर से भी जांच पड़ताल चल रही है। पटल सहायक नवल किशोर ने शासन के निर्देशों को दरकिनार करते नियुक्ति पत्र दिलवाने में भूमिका निभाई। प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए बीएसए ने नवल किशोर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि तक वह बीआरसी सकरन पर रोजाना हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें