फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेल्मेट व सीट बेल्ट के वाहन चला रहे चालकों को थमाएं फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने सभी से यातायात नियमों के पालन की अपील की
विज्ञापन

सीतापुर/तम्बौर। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को कई कार्यक्रम हुए। शहर के लालबाग चौराहे पर विधायक राकेश राठौर की अगुवाई में अफसर-कर्मचारियों ने जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने वाले युवा दोपहिया चालकों को हेल्मेट वितरित किए।

साथ ही उन्होंने बिना हेल्मेट बाइक चालकों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। लालबाग चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक राकेश राठौर ने सड़क सुरक्षा जागरूकता में सहयोग करने वाले युवा दुपहिया चालकों को पुरस्कार स्वरूप हेलमेट व प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


साथ ही बिना हेलमेट लगाए दुपहिया, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे चालकों को फूल देकर यातायात नियमों के पालन की अपील की। उन्होंने यातायात चिन्हयुक्त पंफलेट भी वितरित किए। कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी रेहाना बानो, महेंद्र सिंह, रामेंद्र शुक्ला, रामनरेश राठौर, सचान सिंह, शैलेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।

तम्बौर प्रतिनिधि के अनुसार कृष्ण पाल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप हेलमेट व प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए कहा कि तेज रफ्तार के चलते हो रही मार्ग दुर्घटनाओं मे युवा मारे जा रहे है।

यह अत्यंत चिंता का विषय है। मार्ग दुर्घटना के समय यह देखा गया है कि लोग कागजी कार्रवाई से बचने के लिए घायल की मदद में आगे नहीं आते हैं। सरकार द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

साथ ही न्यायालय द्वारा घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को कोई भी कागजी कार्रवाई में शामिल न करने का आदेश दिया गया है। यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं, इसलिए इनका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। आप सब स्वयं जागरूक हों और लोगों को भी यातायात नियमों की महत्ता बताएं।
विज्ञापन


महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर दुर्घटनाओं के कारणों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों को मानना मजबूरी नहीं। बल्कि जरूरी है, क्योंकि ये सुरक्षा के लिये बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें