फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व व लोहड़ी की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गुरु सिंह सभा की ओर से सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह साहब के प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर के गुरुद्वारा में दीवान सजाया गया। साथ ही शबद-कीर्तन भी हुए। लंगर में लोगों ने प्रसाद भी चखा। वहीं, रात में लोहड़ी जलाकर एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।
विज्ञापन



गुरुद्वारा में प्रात:काल श्री गुरुग्रंथ साहब का अखंड पाठ हुआ। उसके बाद गुरुनानक कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धर्म प्रचारक नवजवान हजूरी रागी जत्थे हरविंदर सिंह, गुरुविंदर ने गुरुवाणी कीर्तन किया। गुरुजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।


शाहजहांपुर से आए भाई विक्रमजीत सिंह ठाढ़ी जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। 30 दिसंबर व छह जनवरी को हुई धार्मिक प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सरदार कुलवंत सिंह ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु जी महान धर्म सुधारक, उच्चकोटि के वाणीकार व कुशल प्रशासक थे। दीन दुखियों की सेवा करना ही उनका लक्ष्य था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करने में ही गुजार दिया। इ


स मौके पर सतनाम सिंह, चरनजीत सिंह, हरदेव सिंह, जसबीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। रात में लोहड़ी जलाई गई। महिलाओं ने लोहड़ी के आसपास पूजा-अर्चना करके नृत्य किया और एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें