फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक सिस्टम में उतरा करंट, बुनकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार को म्यूजिक सिस्टम में उतरे करंट की चपेट में आकर एक बुनकर की मौत हो गई। हादसे के दौरान वह अपनी लूम में काम कर रहा था। कस्बा के मोहल्ला पक्काबाग करनपुर निवासी मतीन (45) बुनकर था। उसने अपने ही घर में दरी बुनने का लूम लगा रखा था।
विज्ञापन


सोमवार को वह अपनी लूम में दरी बुनाई का काम कर रहा था। मनोरंजन के लिए उसने लूम में ही अपना म्यूजिक सिस्टम लगा रखा था। जिससे वह गाने सुन रहा था। अचानक म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया। यह देख वह उसे दुरुस्त करने लगा। बताते हैं कि म्यूजिक सिस्टम में करंट उतर रहा था। जिसकी वजह से वह उसमें चिपक गया। लूम में कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था।

इससे कोई समय से जान ही नहीं सका कि मतीन म्यूजिक सिस्टम से चिपक गया। अचानक पहुंचे परिवार के एक सदस्य ने मतीन को म्यूजिक सिस्टम से चिपके देखा, जिसने आननफानन बिजली काटकर मतीन को उससे अलग किया। लेकिन तब तक मतीन की हालत बिगड़ चुकी थी। परिवारीजन उसे लेकर कस्बे के बीसीएम हास्पिटल भागे। लेकिन मतीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें