सपा नेता संजीव बगावती, निर्दल लड़ेंगे चुनाव
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर सीट से सपा की ओर से पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को टिकट मिलने से नाराज संजीव गुप्ता ‘टिंचू’ ने बगावत कर दी है। संजीव ने निर्दल चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है।
दरअसल, नगर पालिका सीतापुर सीट से सपा ने पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। पिछले निकाय चुनाव के रनर रहे टिंचू ने शनिवार को समर्थकों के साथ बैठक कर राय-मशविरा किया।
जिसके बाद उन्होंने इस बार भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। संजीव गुप्ता ने कहा कि आज मेरी पहचान मेरे कार्यकर्ताओं से है। मेरा टिकट और मेरा सिंबल मेरे कार्यकर्ता ही हैं।