पेड़ गिरने से दबकर ग्रामीण की मौत
अकबरपुर कलां गांव में हादसा
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अकबरपुर कलां गांव में रविवार को काटने समय एक पेड़ ग्रामीण पर गिर गया, जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अकबरपुर कलां गांव निवासी श्रीराम (40) के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ काटे जा रहे थे। इस दौरान श्रीराम वहीं मौजूद था। अचानक एक पेड़ काटते समय पड़ोस में मौजूद श्रीराम पर गिर गया और वह नीचे दब गया। आननफानन लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ काटकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजन मौके पर पहुंचे। यही नहीं सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।