फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार, दो भागे
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। पुलिस ने शनिवार को चोरी के माल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हालांकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य दोनों आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि टीम शनिवार को कुसेपा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दहेली रोड पर पांच संदिग्ध लोग काफी मात्रा में सामान लेकर जाते दिखाई दिए। उनसे पूछताछ की गई तो दो लोग भाग निकले। जब कि क्षेत्र के शेखनापुर निवासी सर्वेश व राजकुमार, गनीपुर निवासी रामलखन को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के पास से चोरी की एक बाइक, चार सोलर पैनल, दो बैट्री, पांच हजार से अधिक रुपये बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से बरामद माल चोरी का है। भाग निकलने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें