सूख गए सड़क किनारे फेंके गए पौधे।
सकरन (सीतापुर)। वन विभाग की लापरवाही से 200 पौधे जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें जिम्मेदारों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। अधिकतर पौधे सूख गए हैं। विकास खंड सकरन में सांड़ा-सकरन मार्ग के किनारे करीब 10 दिनों से वन विभाग की ओर से पौधरोपण कराया जा रहा है।
इसके लिए लाए गए भिलोर प्रजाति के 200 से अधिक पौधे गोड़ियनपुरवा चौराहे के आगे रोड के किनारे फेंक दिए गए थे। इसके बाद विभाग ने इन पौधों की सुध नहीं ली।
इस वजह से खुले में रखे अधिकतर पौधे सूख गए हैं। कुछ पौधों को मवेशियों ने नष्ट कर दिया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने बतायाकि मामले में जांच की जाएगी।