फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से बिना जांच के लौटे 200 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल की पैथालॉजी बंद होने से गुरुवार को अस्पताल में भारी अव्यवस्था दिखी। मरीज जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। किसी ने प्राइवेट पैथालॉजी में तो किसी ने जांच ही नहीं कराई। दरअसल एक दिन पहले लैब का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने से 24 घंटे के लिए पैथालॉजी बंद कर दी गई थी। इससे करीब 200 मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलती है। पैथालॉजी में इस समय कोरोना को देखते हुए काफी भीड़भाड़ हो रही थी। बुधवार को एक कर्मचारी की हालत खराब होने पर कोरोना जांच कराई गई। जिसमें अस्पताल कर्मी पॉजिटिव आया है। इससे लैब में हड़कंप मच गया।
सीएमएस ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए 24 घंटे के लिए पैथालॉजी बंद कर दी थी। गुरुवार को मरीज चिकित्सकों को दिखाकर जांच कराने पहुंचे तो पैथालॉजी बंद मिली। इससे वह बैरंग ही लौट गए। सबसे अधिक दिक्कत गंभीर मरीजों को हुई। जिन मरीजों को तत्काल जांच की जरूरत थी उन्होंने बाहर से जांच कराकर अपना इलाज कराया। इलाज कराने आए रामसिंह ने बताया पेट में सूजन थी, लगातार बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

डॉक्टर ने खून की जांच लिखी थी। अब जांच नहीं हो पा रही है। कल फिर आऊंगा। विकासनगर से आए सौरभ ने बताया कई दिन से बुखार आ रहा था। डॉक्टर ने टाइफाइड होने की आशंका जताई। इस पर खून का सैंपल देने पैथालॉजी गया तो वह बंद मिली। मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ी। ऐसे ही करीब दो सौ मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए।
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रोजाना करीब चार सौ जांचें होती है। इसमें ओपीडी व अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की जांचें होती हैं। यहां टाइफाइड, लीवर, कोरोना, किडनी, पेशाब सहित तमाम जांचें होती हैं। जब गुरुवार को पैथालॉजी बंद रही तो ये मरीज भटकते रहे। हालांकि जिला अस्पताल ने सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज व गल्ला मंडी परिसर में आकस्मिक जांच की सुविधा की दी। मगर वहां पर मरीज जांच कराने ही नहीं पहुंचे।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीज मिलने से पैथालॉजी बंद कर दी गई थी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई थी। शुक्रवार से पैथालॉजी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें