फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रघुनाथपुर ऐनी में बुखार से 20 बीमार

Sat, 06 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा(सीतापुर)। गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर ऐनी में 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के न पहुंचने से ग्रामीण झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ऐनी निवासी पूर्व प्रधान भगवानदीन (35) बुखार से पीड़ित हैं। इन्होंने बताया कि गांव की अंशिका (16), प्रमोद कुमार (30) देवकली (60) गजरी (65), देशराज (32) व रानी (40) को जुकाम व बुखार है। रघुनाथपुर की सीमा (30), छोटेलाल (40), अनुराग (15), प्रांशी (17), पारुल (16), रमेश (40), मनोहर (55) कई दिन से बुखार से परेशान हैं। मरीजों ने बताया कि मजबूरी में वे मेडिकल स्टोर व झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।
गांव से सीएचसी की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। इस कारण पहुंचना आसान नहीं है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नहीं पहुंची है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि गांव में फॉगिंग हुई है। सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही टीम को भेजकर मरीजों का इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं जागा स्वास्थ्य महकमा
गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत डेंगरा में मलेरिया के तीन व बुखार के कई मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह है। अमर उजाला ने डेंगरा में मलेरिया के तीन मरीज मिले शीर्षक से शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भी शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। यहां भी मरीजों ने झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें