फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर के दुबियनपुर गांव में आग से 20 घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। इलाके के दुबियनपुर में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 घरों की गृहस्थी जल गई। मौके पर दमकल वाहन नहीं पहुंच पाया। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत पुरवा आचार्य के मजरा दुबियनपुरवा निवासी मिश्रीलाल के घर शाम करीब पांच बजे आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और जीवन, संजय, रोहित, रामस्वरूप, कमलेश, अक्षयलाल, प्रकाश, अशोक, राजेश, कल्लू, बृजेश, पप्पू, पहलवान, प्रमोद, सोने, रामखेलावन, संजय, हरिकेश, राधादेवी आदि के घर को भी चपेट में ले लिया। मिश्रीलाल के घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी व जेवर, सोनेलाल की तीन हजार की नकदी व जेवर, संजय के घर में रखी 50 हजार व अन्य सामान जल गया। सूचना के बाद सकरन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि आग की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेखपाल अरविंद पाल ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें