सीतापुर। बिजली विभाग में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 20 उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं गईं। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि इस दौरान अधिकतर शिकायतें रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न होने की आईं।
इसके अलावा मीटर खराब होने व समय से मीटर रीडर के न पहुंचने व अफसरों के फोन न उठाने की पीड़ा भी लोगों ने बया की।एक सप्ताह के अंदर इन सभी शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी देने को कहा।