सीतापुर। एसपी ने निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत बुधवार को पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर 225 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने गौरा निवासी रामू को 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। इसी तरह रेउसा पुलिस ने मोदीनगर निवासी अनंत, रामकुमार व नारायणपुरवा निवासी सागर को 30 लीटर, अटरिया पुलिस ने शरवाडू, सुजकुमारी, रिंकू, शिवा व कमलेश को 50 लीटर, मछरेहटा पुलिस ने किशोरी को 20 लीटर, महोली पुलिस ने बबलू को 10 लीटर, पिसावां पुलिस ने मायावती पत्नी महेश को 10 लीटर, शहर कोतवाली पुलिस ने दिलीप व मंत्र मिश्रा को 20 लीटर, सिधौली पुलिस ने विजय को 20 लीटर, संदना पुलिस ने कमलू को 10 लीटर, रामकोट पुलिस ने किशन को पांच लीटर, रामपुर मथुरा पुलिस ने शर्मा नंद को 10 लीटर, लहरपुर पुलिस ने सुशील को 10 लीटर व महमूदाबाद पुलिस ने मो. रजा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।