फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैराजों से छोडे़ गए करीब 2 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी व शनिवार की रात हुई बारिश के चलते शारदा व घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


बाढ़ व कटान से भयभीत ग्रामीण घर व गांव छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं। घाघरा नदी का पानी डेढ़ सेंटी मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

रविवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शारदा नदी के तट पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। रेउसा व मारूबेहड़ क्षेत्र में घाघरा नदी पूरी तरह से उफान पर है। तटीय क्षेत्र के ग्राम निर्मल पुरवा, कोनी, फौजदार पुरवा, गोड़ियनपुरवा आदि करीब छह गांवों में घाघरा नदी का पानी प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन


इससे तटीय क्षेत्र के ग्रामीण दहशतजदा हैं। बाढ़ आ गई, पर इस क्षेत्र में अभी तक बाढ़ की चेतावनी जारी नहीं की है। क्षेत्र में जैतहिया, सिसैया बाजार आदि तटीय क्षेत्र में घाघरा नदी कहर बरपा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें