फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लॉकों में गोमती नदी को संवारने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के चार ब्लॉकों की 45 ग्राम पंचायतों की सीमा में बह रही आदि गंगा गोमती को सदानीरा बनाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। कार्ययोजना की स्वीकृति मिलते ही यहां के चार में से दो ब्लॉक में गोमती नदी का पुनरुद्घार शुरू कर दिया गया है। इन ब्लॉकों में ड्रेन, तालाब को संवारा जाएगा। साथ ही पौधरोपण भी होगा। यह सभी कार्य मनरेगा से कराए जाएंगे।
विज्ञापन



गोमती नदी सीतापुर जिले के चार ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों की सीमा पर कल-कल कर बह रही है। इनमें मिश्रिख, पिसावां, सिधौली एवं गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यहां पर बह रही गोमती नदी की सूरत बदरंग होने के चलते शासन ने गोमती नदी का पुनरुद्घार कराने का फैसला लिया।


इसे लेकर यहां के चार ब्लॉकों की कार्ययोजना बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजी थी। इस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी थी। ब्लॉक मिश्रिख की 17 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 54.5 किमी. दूरी में गोमती बह रही है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में 11 तालाबों एवं 22 ड्रेन की खोदाई होगी और पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन



इसी प्रकार पिसावां ब्लॉक की नौ ग्राम सभाओं की सीमा में 18 किमी. की दूरी में गोमती निकली है। यहां नौ तालाब एवं तीन ड्रेनों सहित 38 हजार पौधे रोपे जाने हैं। कार्य योजना मंजूर होते ही प्रशासन ने मिश्रिख और पिसावां दोनों ब्लॉकों में तालाब एवं ड्रेन खोदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। जबकि पौधरोपण बारिश के मौसम में कराया जाएगा। यह कार्य शुरू होने से यहां पर बहने वाली गोमती नदी का बहुत जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा।


बजट के अनुसार कराए जाएंगे कार्य
जिले की चार में से दो ब्लॉक मिश्रिख व पिसावां में गोमती नदी को संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मनरेगा से दोनों ब्लॉकों में तालाब व ड्रेन खोदवाए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में वहां पर पौधों का रोपण किया जाएगा। संबंधित बीडीओ, एपीओ, जेई, प्रधान एवं सचिवों को गुणवत्ता परक कार्य कराने के निर्देश दिए गए है। उपलब्ध बजट के अनुसार सभी कार्य कराएं जाएंगे। शेष ब्लॉक सिधौली एवं गोंदलामऊ की संबंधित ग्राम सभाओं की कार्य योजना के मुताबिक कार्य संभवत: अगले वित्तीय बरस में कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुशील कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें