फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में मिलावट की आशंका पर भरा नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की छापेमारी
विज्ञापन

सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। मिलावट की आशंका को देखते हुए नमूना संग्रहीत किया। शराब की दुकानों पर भी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई चर्चा का विषय रही। शराब का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार को अभियान चलाया गया। एफएसओ कुसुम सिंह ने शास्त्रीनगर लोनियनपुरवा स्थित शेखर गुप्ता की दुकान से चिप्स का नमूना लिया। एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने मिलावट की आशंका को देखते हुए विजयलक्ष्मीनगर स्थित मेसर्स विजय प्रॉविजन स्टोर से पिसी हल्दी का नमूना लिया।
विज्ञापन


एफएसओ अजय कुमार सिंह ने रंगीन टॉफी का नमूना लिया। एफएसओ संजय त्रिपाठी ने मानपुर बाजार बिसवां से हल्दी का नमूना लिया। इस अभियान में करीब पांच किलो रंगीन कचरी व रंगीन टॉफी नष्ट कराई।
विज्ञापन


वहीं एफएसओ अजय कुमार सिंह ने हेड पोस्ट ऑफिस से सोनू शुक्ला की दुकान से शराब का एक नमूना एकत्रित किया। इस शराब में मानक से विपरीत मिलावट होने की आशंका प्रतीत हो रही थी। अब इनकी गुणवत्ता प्रयोगशाला में चेक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें