फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सताधारियों ने देश की जनता से किया विश्वासघात

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सत्ताधारियों ने जनता के साथ किया विश्वासघात’
विज्ञापन


सीतापुर। पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि व कानून व्यवस्था मसले को लेकर शनिवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लालबाग चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि चार साल के कुशासन के दौरान किसान, युवा और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था भी औंधे मुंह गिरी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश के दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष नौकरी देने का वादा किया था, इस हिसाब से 8 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने चाहिए थे। बावजूद इसके 8 लाख रोजगार के अवसर भी यह सरकार सृजित नहीं कर पाई।

इस नजरिए से भी मौजूदा सरकार फेल हुई है। पिछले चार सालों से भारत की अर्थव्यवस्था भारी संकट एवं चुनौती पूर्ण स्थिति से गुजर रही है। संतोष भार्गव ने कहा कि कांग्रेस एक विचार धारा है जो देश को अखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भार्गव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो चार वर्ष पूरे हो गए भाजपा ने कोई एक वादा भी पूरा नहीं किया। चाहे बात दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की हो या 100 दिन में काला धन वापस लाने की।
विज्ञापन


प्रदर्शन में अनिल शुक्ला, गोमती देवी, बनवारी लाल कनौजिया, राजीव शर्मा, प्रदीप दुबे, राजेन्द्र निगम, ज्ञानेन्द्र मिश्र, धीरेश कश्यप, हसीना खातून, प्रवीण कुमार, पंकज राजवंशी, मुन्नी चौधरी, रामभरोसे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें