12 बजते ही नए साल के जश्न में डूबा शहर
सीतापुर। नए साल की पूर्व संध्या पर युवाओं ने जमकर धमाल। खुशियों के माहौल में लोगों ने जश्न मनाकर नए साल 2018 का स्वागत किया। सभी ने अपने अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया।
युवाओं ने दोस्तों के साथ सभी ने जमकर मस्ती की। आधी रात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। कई लोगों ने परिवार के संग घर में पार्टी कर नए साल का स्वागत किया।
रात के 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। सुरक्षा बंदोबस्त के मद्देनजर पुलिस महकमा सतर्क रहा। रविवार 31 दिसंबर की शाम से ही नए साल 2018 के स्वागत का धमाल शहर में नजर आने लगा।
युवाओं की टोलियां शहर के होटलों व रेस्टोरेंट्स में जुटने लगीं। कई लोग परिवार के साथ डिनर करने पहुंचे। डीजे पर थिरकने का प्लान भी युवाओं ने बनाया था।
शाम गहराते ही डीजे की धुन फिजां में बिखरने लगी। मस्ती में डूबी युवाओं की टोलियां डीजे पर थिरकती नजर आईं। कई लोगों ने परिवार के संग घर पर पार्टी की।
कई लोगों ने बाटी चोखा की दावत कर नए साल के स्वागत का जश्न मनाया। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर की शाम से मध्य रात्रि तक शहर में रौनक रही। सोशल नेटवर्क साइट्स पर भी लोगों ने एक दूसरे को खूब बधाई संदेश भेजे।