फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मरे सांप भर कर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बोरे में मरे सांप भर कर फेंके
विज्ञापन


लहरपुर। थाना क्षेत्र में बोरे में भरे सांप मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सांपों को दफना दिया है। वन विभाग का कहना है कि बोरे में मिले सांप सामान्य प्रजाति के थे। ये खेतों में काफी संख्या में पाए जाते हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह स्थानीय नागरिकों ने सड़क किनारे पड़े एक लावारिस बोरे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरे को खोला, तो सिपाहियों के होश उड़ गए। क्योंकि बोरे में मरे हुए सांप भरे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंजर सुबोध शुक्ला मौके पर पहुंचे और सांपों को उठाकर दफन करवाया।

क्षेत्र में चर्चा है कि अज्ञात तस्करों ने इन सांपों को मारा है, जिसके बाद किसी कारण वश इन सांपों को बोरो में भर कर फेंक दिया।

इस संबंध में रेंजर ने बताया कि बरामद सांप ऐसे नहीं थे, कि कोई उनकी तस्करी करे। बोरे में कोई दुर्लभ प्रजाति का सांप नहीं था।

बोरे में पनिहा व बरजतिया प्रजाति के सांप थे, ये सांप पानी व खेतों में बहुत संख्या में पाए जाते हैं। सांपों को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें