फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहराएगा गदा तो कोई वायुयान से भरेगा उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
लहराएगा गदा तो कोई वायुयान से भरेगा उड़ान
विज्ञापन


सीतापुर। जीप व स्कूटर की जहां साइकिल और रिक्शा से रेस होगी तो रेल का इंजन और हेलीकॉप्टर भी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में होंगे।

मंगलवार को निकाय चुनाव में ताल ठोंकने उतरे निर्दल उम्मीदवार कुछ ऐसे ही चुनाव चिह्न लेकर मैदान मारने की जुगत में हैं। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को चुनाव आयोग से मिले चिह्न दिए गए।

नामांकन स्थल पर चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान काफी गहमागहमी रही। जिले में तीसरे चरण के तहत 29 नवंबर को मतदान होना है।

सदर तहसील में नगर पालिका सीतापुर के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। नपा सीतापुर से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी राधेश्याम जायसवाल को साइकिल, भाजपा के राजेश शुक्ल को कमल का फूल, बसपा के ललित कुमार श्रीवास्तव को हाथी और कांग्रेस के संजय गुप्ता को हाथ का पंजा दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रिजवान को झाडू़, रालोद के सर्वेश को हैंडपंप, निर्दलीय प्रत्याशी संजीव गुप्ता को रेल का इंजन, संदीप कुमार गुप्ता को छत का पंखा, रियाज अहमद को रिक्शा, राधाकृष्ण को हेलीकॉप्टर, बाबा मुन्नालाल को पहिया, फहीम खान को हल और एहतिशाम बेग अच्छे को स्कूटर, पंकज मिश्रा को लड़का-लड़की, दिनेश जायसवाल को सितारा, रेखा को चारपाई चुनाव निशान मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर पालिका खैराबाद, नगर पंचायत हरगांव, नगर पंचायत सिधौली, नगर पालिका महमूदाबाद में उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित किया गया। नगर पंचायत पैंतेपुर, नगर पालिका बिसवां, नगर पंचायत महोली से मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें