फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने उड़ाए 25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
विज्ञापन


सदरपुर। जालसाजों ने सरकारी आवास की जांच के नाम पर एक ग्रामीण के खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

नदवा निवासी शत्रोहन लाल का खाता बकहुआ बाजार स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है। वह घर में मौजूद था, इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक उसके घर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने शत्रोहन लाल से बताया कि वे सरकारी कर्मचारी हैं और सरकारी आवासों की जांच करने निकले हैं। जिन लोगों को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिला है, उन लोगों को आवास का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह कहते हुए दोनों युवकों ने शत्रोहन लाल से आधार कार्ड मंगाया और लैपटॉप में डाटा फीड करने का बहाना करते हुए बैंक खाते का नंबर पूछ लिया।

जिसके बाद युवकों ने आधार कार्ड मंगाया और मशीन पर शत्रोहन लाल के अंगूठे लिए। इतना करने के बाद दोनों युवक वहां से चले गए।

युवकों के जाने के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि, उसके खाते से 25 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए हैं। यह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने बैंक में शिकायती पत्र व थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें