फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोटेदारों के बहिष्कार से राशन की 1819 दुकानों पर तालाबंदी

Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 माखूपुर में बंद कोटे की दुकान। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद। उचित दर विक्रेताओं ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम लाभांश मिलने के विरोध में दुकानों में ताला जड़ दिया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के 1819 कोटेदारों ने अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। दो दिन से राशन की दुकानों पर तालाबंदी से कार्डधारक परेशान हैं। उधर, कोटेदारों ने लखनऊ में दो दिन से डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

कोटेदारों का कहना है कि शासन के आदेशानुसार निष्ठापूर्वक राशन वितरण का कार्य करते हैं, परंतु उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश मिलता है। यह लाभांश देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे न्यूनतम है। हरियाणा व दिल्ली में 200 रुपये जबकि गोवा में 230 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है। अन्य राज्यों में भी उत्तर प्रदेश से अधिक लाभांश है। वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के कारण इतने कम लाभांश में कोटेदारों के लिए परिवार का भरण-पोषण और जीविकोपार्जन करना कठिन हो गया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विभाग और शासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था। जब तक लाभांश में वृद्धि या मिनिमम इनकम गारंटी लागू नहीं की जाती तब तक खाद्यान्न वितरण से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
125 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी सहमति
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगों का संघर्ष एक महीने से चल रहा था। जिसको लेकर समस्त प्रदेश में राशन की दुकानों में दो दिन के लिए ताला जड़ दिया गया था। हम लोगों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी मांगों को गंभीरता से लिया है। लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये करने का आश्वासन दिया गया है। आदेश आने पर दुकानों के ताले खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें