फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से चचेरे भाई की मौत, दूल्हा-दुल्हन सहित चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार गुरुवार शाम तंबौर इलाके में रेउसा मोड़ के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि दूल्हा और दुल्हन सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों में दूल्हे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


रेउसा इलाके के जैतपुर गांव निवासी विनोद के बाइस वर्षीय बेटे रामसहारे की बारात बुधवार को सकरन इलाके के उमराखुर्द गई थी। वहां से गुरुवार की शाम करीब पांच बजे बारात वापस लौट रही थी। कार में दूल्हा-दुल्हन सहित छह लोग सवार थे। जब यह कार तंबौर कस्बे के पास रेउसा जाने वाले मार्ग पर मुड़ी तो कार के अगले पहिए का टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई।

कार आगे जाकर सड़क किनारे करीब सात फीट गहरे खड्ड में जाकर पलट गई। इस दौरान कार चालक वाहन से भाग निकला, लेकिन कार पर सवार दूल्हा रामसहारे, दुल्हन अनीता, दुल्हे का चचेरा भाई संतोष (18) पुत्र भारत, दुल्हे के रिश्तेदार मुनीम पुत्र राजकुमार, रामलखनऊ पुत्र जगन्नाथ सभी निवासीगण जैतपुर रेउसा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इन लोगों को स्थानीय लोगों ने फौरन सीएचसी तंबौर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दूल्हे के चचेरे भाई संतोष को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुल्हन सहित अन्य लोगों को मामूली चोटें आई थीं। उनका सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें