फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को जिले भर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न समुदायों के बीच में होंगे। इस दिन मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में किए जाएंगे। जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राएं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ लेंगे।

इसके अलावा गांवों में भी लोगों को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। अस्पतालों एवं चीनी मिल में भी कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सभी से शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें