फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों का जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों से जवाब तलब
विज्ञापन

सीतापुर। जिला गन्ना अधिकारी ने जिले के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिवों की उपस्थिति जांचीं। उन्होंने यह उपस्थित दूरभाष व अन्य स्रोतों से परखीं। जांच में पांच ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सहित पांच सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने गैरहाजिर अफसरों से जवाब तलब कर वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि एसएन मिश्र ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महोली दफ्तर में सुबह 10.33 बजे अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार पुत्तन लाल ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामगढ़, गोरखराम ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक कमलापुर, आलोक मिश्र ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामगढ़, प्रभात कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बिसवां दफ्तर से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


वहीं पड़ताल में मुनेन्द्र प्रताप यादव सचिव गन्ना समिति महोली कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार लालता प्रसाद यादव सचिव गन्ना समिति कमलापुर, कृष्ण पाल मिश्र सचिव गन्ना समिति रामगढ़, त्रिभुवन नाथ यादव सचिव गन्ना समिति सीतापुर एवं राम प्रताप सचिव गन्ना समिति बिसवां कार्यालय में गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन


इन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों एवं सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति से अनुपस्थिति के सम्बन्ध में साक्ष्य युक्त स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक दो अप्रैल को अनुपस्थित मानते हुए वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें