फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरने से चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में रविवार को सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे को देख आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। तालाब में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को ग्रामीणों को किसी तरह से बाहर निकाला। घायल चालक को सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी नाजुक हालत देेखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



थाना मछरेहटा क्षेत्र के चमड़ा हिसामपुर निवासी परवेज ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर रामगढ़ चीनी मिल आया था। मिल में गन्ना की तौल कराने के बाद रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह वहां से घर जा रहा था। रास्ते में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कोतवाली मिश्रिख के मल्लपुर गांव के समीप अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे उतरते हुए तालाब में पलट गई।


तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को किसी से बाहर निकाला और 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। बाद में गंभीर रूप से घायल चालक परवेज को सीएचसी मछरेहटा पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें