फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर आशा बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ सीएचसी सांडा जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में पति के साथ बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जा रही एक आशा बहू अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय थानाक्षेत्र के भेड़हिया मजरा कल्ली में रहने वाली फागरानी (45) पत्नी रामदत्त आशा बहू है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह अपने पति के साथ बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांडा जा रही थी। भेड़हिया और कोलुहापुर गांव के बीच सड़क पर पड़े पुआल की वजह से बाइक फिसलकर लहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदत्त ने किसी तरह बाइक को नियंत्रित कर लिया मगर पीछे बैठी आशा बहू अपना बैलेंस नहीं बना सकी और नीचे गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें