फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8877 विद्यार्थी परीक्षा से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित एलटी ग्रेड की शिक्षक भर्ती परीक्षा से अधिकतर विद्यार्थियों ने किनारा कर लिया। हाल ये रहा कि 50 फीसदी विद्यार्थी भी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पंजीकृत 14360 में से केवल 5483 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि 8877 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जिले के 14360 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए शहर में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। जहां तलाशी लेकर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। मगर अधिकतर विद्यार्थियों का परीक्षा से मोहभंग रहा।

पंजीकरण के आधे भी विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पंजीकृत 14360 के सापेक्ष 5483 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि 8877 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी/बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि, सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपट गई। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक था प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं था। आसानी से सवाल हल कर लिए। उम्मीद है परीक्षा में पास हो जाऊंगा। प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विजय उपाध्याय

उलझाने वाले थे प्रश्न
कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे। इन प्रश्नों को समझकर हल करने में अधिक समय लग गया। अन्य सवालों में कोई समस्या नहीं आई।
गौरव सिंह

मेरिट अधिक आएगी
प्रश्नपत्र को देखकर लग रहा है कि चयन में मेरिट अधिक जाएगी। क्योंकि प्रश्नों का स्तर ठीक था। न तो कठिन प्रश्न थे और न ही सरल।
महेश पाल

बेहतर थे इंतजाम
परीक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। कहीं पर कोई समस्या नहीं आई है। ठीक ढंग से परीक्षा निपट गई। बेहतर परीक्षा हुई।
राजेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें