फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले कीट के काटने से मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विषैले कीट के काटने से बालिका की मौत
विज्ञापन

संदना। मोहकमगंज गांव में नौ वर्षीय बालिका को शनिवार रात किसी विषैले जंतु के काट लिया। बच्ची का शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कमरे में देखा मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद बालिका की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संदना के मोहकमगंज निवासी रामचंद्र की पुत्री शीतल (9) शनिवार रात घर में अपनी बड़ी बहन शिल्पी के साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे शीतल के दाहिने हाथ की अंगुली में किसी जंतु ने काट लिया। शीतल की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी। परिवारीजनों ने अंगुली पर पड़ा निशान देखा तो घर के अंदर काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई जंतु नहीं दिखा। इसी बीच शीतल की हालत बिगड़ने लगी। नाजुक हालत देख घरवालों उसे सिधौली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें