फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में परखी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से अभियान चलाकर करें सफाई
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में परखी सफाई व्यवस्था
मोहल्लों का किया भ्रमण, पॉलीथीन पर लगेगा बैन
सीतापुर। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल ने शुक्रवार को शहर के मोहल्लों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी मिली। कूड़ा कचरा सड़कों पर बिखरा मिला। नालियां भी पॉलीथीन से चोक मिलीं। नदियों के किनारे मलबों के ढेर भी पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सोमवार से अभियान चलाकर शहर को साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट पटेल ने शहर के प्रेम नगर, लोहारबाग, शेखसरांय, दुर्गापुरवा, कोट चौराहा, कजियारा, मछली मंडी आदि इलाकों का भ्रमण किया। मुआयने में उन्होंने सभी मोहल्लों में गंदगी का ढेर मिला। प्रमुख सड़कों समेत गलियों में कूड़ा कचरा बिखरा पाया। जगह-जगह कूडे़ के ढेर भी लगे पाए। यही नहीं नाले और नालियां भी गंदगी से पटी पाईं। इसके अलावा उन्होंने सरायन नदी के किनारे मलबों के ढेर पाए। इससे सरायन नदी पटती चली जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सोमवार से शहर में सफाई अभियान चलेगा। अभियान के जरिए मोहल्लों की साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए एनसीसी कैडेटों का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें