फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: समूहों की 18 महिलाएं बना रहीं जलकुंभी के उत्पाद

Fri, 02 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संस्था के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जलकुंभी से बनने वाले उत्पाद के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी शुरुआत हरदोई जिले में संचालित एचसीएल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट के भ्रमण से होगी। इसके तहत जलकुंभी के उत्पाद बना रहीं समूह की 18 महिलाओं को दो मई को हरदोई जिले में प्रोजेक्ट स्थल का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जलकुंभी से निर्मित उत्पाद में कार्यरत समूह की महिलाओं को चिह्नित किया गया है। इनकी संख्या 18 है। इसमें मिश्रिक ब्लॉक की पंचपराग एसएचजी के साथ गुलाब महिला, मोहित महिला, आरजू, महामाया, मुस्कॉन, आकाश महिला, जय मां पूर्णागिरि, प्रगतिशील महिला, चंद्रप्रभा आदि समूहों की सदस्य हैं। इसी ब्लॉक के आरजू महिला समूह की सदस्य भी जलकुंभी से आकर्षक उत्पाद बना कर आत्मनिर्भर बनी हैं।
जलकुंभी के उत्पादों को आधुनिक स्वरूप देते हुए आमदनी के बेहतर अवसर मुहैया कराने के लिए ही इन महिलाओं को विशेषतौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि इससे नेचुरल फाइबर के प्रयोग को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें