फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दुकानें निरस्त, 13 दुकानें सील

Fri, 31 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच टीम ने 38 दुकानों पर खाद के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अमर उजाला ने जिले में नकदी खाद-बीज खपाए जाने का मामला उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शुक्रवार को नौ टीमें गठित कर पूरे जिले में खाद की फुटकर व थोक दुकानों पर एक साथ छापा मारा।

डीएम सूर्यपाल गंगवार खुद एएसपी हरदयाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई के लिए निकले। सबसे पहले डीएम ने नैपालापुर स्थित खुशहाली केंद्र पर छापा मारा। अभिलेखों में गड़बड़ी पाने पर तत्काल दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अधिकारी लहरपुर रोड स्थित फिरोजपुर पहुंचे। यहां पर रामआसरे की दुकान पर छापा मारा। दुकान स्वामी न तो लाइसेंस दिखा सका और न सही जवाब दे सका। यहां भी दुकान सील कर दी गई। इसके बाद टीम मुरारपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचे।

यहां पर टीम को देखते ही दुकान स्वामी गंगापुर निवासी सर्वेश यादव दुकान को खुला छोड़कर निकल भागा। डीएम ने करीब पंद्रह मिनट तक उसका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसी तरह से महोली क्षेत्र में एसडीएम अतुल श्रीवास्तव, मिश्रिख में एके श्रीवास्तव, बिसवां सर्वेश गुप्ता, महमूदाबाद एके सिंह, सिधौली सुरेश सोनी ने अपने क्षेत्र में छापा मारा। दोपहर से देर शाम तक चली इस कार्रवाई में कुल 116 दुकानों पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


अनियमितता मिलने पर 18 खाद की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। 13 दुकानों को सील किया गया, वहीं 38 दुकानों पर खाद के नमूने लिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें