फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पुल के नीचे मृत मिले 18 गोवंश, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। क्षेत्र की शारदा सहायक खीरी ब्रांच नहर से निकले बिसवां माइनर में पुल के नीचे करीब डेढ़ दर्जन गोवंश मृत मिलने से हड़कंप मच गया। खबर लगते ही वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक बिसवां के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

बिसवां माइनर मानपुर गांव के बगल से निकली है। इसी माइनर पर बेरिहा गांव के सामने निकास के लिए पुल बना है। रविवार भोर नित्य क्रिया के लिए गए ग्रामीणों को पुल के नीचे डेढ़ दर्जन मृत गोवंश फंसे दिखाई दिए। जानकारी होते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। एसआई एजाज अहमद खान मौके पर पहुंच कर जांच की।
कुछ गो प्रेमियों ने उपजिलाधिकारी बिसवां सुरेश कुमार को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया। जिस पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव से ग्रामीणों ने तत्काल कारवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से बात कर तुरंत करवाई को कहा। एसडीएम ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र पांडेय को भेजा। मौके पर पहुंचे पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आशा राम ने बताया गोवंश अत्यधिक सड़ गए हैं। जिससे उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। नहर के किनारे जेसीबी से खोदवाकर दफन कर दिया जाएगा।
नहर में डाल दिए जाते हैं मरने वाले गोवंश
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक गोशाला तालगांव थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के किनारे बनी है। उसमें बदइंतजामी का आलम यह है कि मरने वाले जानवरों को नहर में डाल दिया जाता है। लोगों का कहना है कि आये दिन मृत गोवंश नहर में उतराते रहते हैं। आज इनकी संख्या अधिक थी। इसलिए यह पुल में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें