फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 178 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 01 Jun 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के छह केंद्रों पर हुई। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेकर उनको कॉलेज के अंदर प्रवेश दिया गया। डीएम व अन्य अफसरों ने केंद्रों का भ्रमण करके वहां चल रही परीक्षा की हकीकत देखी। 178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आरएमपी महाविद्यालय, आरएमपी इंटर कॉलेज, जीआईसी, राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज व जीडीसी को केंद्र बनाया गया था। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए। कॉलेज के बाहर लगी लिस्ट में अपना नाम व कक्ष संख्या देखा।

इसके बाद गेट पर उनकी सघन तलाशी ली गई। बैग, मोबाइल सहित अन्य सामग्री को बाहर ही रखवा दिया गया। कक्ष के अंदर कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के लिए 2378 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2200 ने परीक्षा दी, 178 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। शिक्षकों के परिचय पत्र चेक किए। सीसीटीवी कैमरे देखे। परीक्षार्थी सवालों के सही जवाब जानने के लिए उत्सुक रहे। बार-बार एक-दूसरे से सही जवाब पूछते हुए नजर आए। नोडल अधिकारी डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई।


परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ आए थे। जब वे कॉलेज के अंदर चले गए तो परिजन बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। कॉलेजों के बाहर पेड़ों के नीचे छांव में आराम किया। जब परीक्षार्थी बाहर निकलकर आए तो उनसे प्रश्नपत्र के बारे में पूछते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें