फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसआईआर में मिले 1,73,227 संदिग्ध वोटर

Sat, 27 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। अब 31 दिसंबर को जारी होने वाली कच्ची मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) में करीब 25,67,034 मतदाता शामिल होंगे। इस तरह नवंबर में फ्रीज की मतदाता सूची में दर्ज 31,90,806 मतदाताओं में से 6,23,817 मतदाता हटाए जाएंगे। सिर्फ 5.44 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन 2003 की वोटर लिस्ट से नहीं हो पाया। इस कारण इन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 31,90,806 मतदाताओं में से 25,67,034 (80.45 फीसदी) मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त कर उनका सत्यापन किया गया। 6,23,817 (19.55 फीसदी) मतदाताओं का गणना फॉर्म विभिन्न कारणों से प्राप्त नहीं हो पाया है। इसमें 1,29,101 मृतक हैं। 1,73,227 मतदाताओं का पता नहीं चल सका। ये सभी अनुपस्थित हैं।
2,46,901 मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं। 55,579 डुप्लीकेट मतदाता हैं और 19,003 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं। सिर्फ 1,73,724 (5.44 फीसदी) मतदाताओं का सत्यापन 2003 की वोटरलिस्ट से नहीं हो पाया। कहने का तात्पर्य यह है कि 94.56 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन 2003 की मतदाता सूची से कर लिया गया है। 31 दिसंबर को कच्ची मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस पर 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 31 दिसंबर से ही लेकर 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। फिर 28 फरवरी 2026 को पक्की (अंतिम) मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें