फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दस्तक से दहशत, गोवंश को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
घबराए ग्रामीणों ने बच्चों के घर से निकलने पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन

सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर इलाके में तेंदुए की दस्तक ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। मंगलवार को तेंदुए ने एक गोवंश को मार कर अपना शिकार बना डाला। चर्चा है कि क्षेत्र में दो तेंदुए हैं। वन विभाग ने भी तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी है।

सदरपुर इलाके के सरैंया के पास बेनी माधवपुर मजरा मुसैदाबाद क्षेत्र के ही ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक गोवंश को मृत पड़ा देखा। जिससे पता चला कि इस गोवंश को किसी जंगली जानवर ने शिकार बनाया है। ग्रामीण गजराज व बृजलाल ने इसकी सूचना फारेस्ट गार्ड सुशील को दी।
विज्ञापन


सूचना पर करीब तीन घंटे बाद महमूदाबाद से रेंजर बसंत सिंह, वन दरोगा जीतेंद्र सिंह व फारेस्ट गार्ड सुशील मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल व पदचिन्हों से तेंदुआ होने की पुष्टि की है, लेकिन तेंदुए को पकड़ने व उससे ग्रामीणों को बचाने को लेकर वन विभाग ने अब तक कुछ खास नहीं किया। न ही क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में रात को कॉम्बिंग हुई और न ही वन टीम रात्रि के लिए क्षेत्र में ठहरी है।

ग्रामीणों के मुताबिक पदचिन्ह देखने के कुछ घंटे बाद ही टीम चली गई थी। उधर ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। तेंदुए की आमद से घबराए लोगों ने अपने बच्चों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। रात में किसान गेहूं काटने के लिए खेतों को नहीं जा रहे हैं। जिससे उनका किसानी का काम भी पिछड़ रहा है। चारों ओर तेंदुए को लेकर लोग घबराए हुए हैं।

वाहन नहीं तो वन टीम कैसे करे काम
तेंदुए की आमद को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सरैंया इलाके में इससे पहले करीब एक माह पूर्व भी तेंदुए ने एक गोवंश को शिकार बना कर दहशत फैलाई थी। तब वन टीम को जिला मुख्यालय से एक चौपहिया वाहन कॉम्बिंग के लिए मिला था, लेकिन तेंदुए के क्षेत्र से चले जाने के बाद टीम से फिर वाहन ले लिया गया था।
विज्ञापन


आज जांच को गई टीम का कहना था कि वाहन न होने से क्षेत्र में रात को रोड साइड भी कॉम्बिंग नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को अवगत करा दिया गया है। उनसे समूह बना कर निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें