फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की प्रगति खराब, डीपीआरओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय निर्माण की प्रगति खराब है। कारण यह है कि यहां के बिसवां ब्लॉक में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भी नहीं भेजी गई। यह खुलासा एक सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। शौचालय निर्माण की राशि प्राप्त न होने समेत अन्य बिंदुओं पर सीडीओ ने डीपीआरओ से जवाब तलब किया है। साथ ही उनसे रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन



सीडीओ संदीप कुमार ने विकास खंड बिसवां में शौचालय निर्माण के संबंध में अनियमितता को लेकर डीपीआरओ तुलसीराम को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी थी। इसके अनुसार ब्लॉक में 2252 शौचालयों की धनराशि प्राप्त नहीं होना बताया गया। जबकि ब्लॉक में बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार कुल 40624 परिवार थे। जिसमें 9880 परिवार शौचालयों से पहले से लाभान्वित थे।


साथ ही 30744 परिवारों को लाभान्वित किया जाना था। सीडीओ के पत्र के जवाब में डीपीआरओ ने इसका उल्लेख करते हुए कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत वर्ष 2012-13 में 1019 शौचालय निर्माण के लिए राशि जारी की गई।
विज्ञापन



इसी प्रकार 2013-14 में 684 शौचालय, 2014-15 में 3162 शौचालय, 2015-16 में 483 शौचालय, 2016-17 में 1213 शौचालय, 2017-18 में 1836 शौचालय एवं वित्तीय बरस 2018-19 में 22682 शौचालय कुल 31079 शौचालय निर्माण के लिए राशि जारी की गई है। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष 335 शौचालय अधिक भेजे गए हैं। अन्य बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि बिसवां की फाइनेंशियल एमआईएस की प्रथम किस्त 2539 एवं 3482 की द्वितीय किस्त अवशेष है।


वर्तमान वित्तीय बरस में 1978 लाभार्थियों के लिए शौचालय की राशि उनके व्यक्तिगत खाते में भेजी गई थी। कुछ लाभार्थियों के खाते त्रुटिपूर्ण होने के कारण उन्हें रकम नहीं भेजी जा सकी थी। सही खातों की सूचना विकास खंडों से प्राप्त कर बैंक के माध्यम से राशि भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विकास खंड बिसवां की 274 शौचालयों के लिए निदेशालय से धनराशि प्राप्त होने पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें