फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के बाद स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में छुट्टी के बाद स्कूल से साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी छात्रा को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भेड़हिया मजरा सदरावां निवासी रामकुमार की 13 वर्षीया बेटी अंजू देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेथरा माधव में कक्षा छह की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे स्कूल में छुट्टी होने पर अंजू अपनी साइकिल से घर जा रही थी।
विज्ञापन


सिरौली-सदरावां मार्ग पर वह एवन भट्ठा के पास पहुंची थी, कि सामने से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग उधर दौड़ पड़े।

लोगों को आते देख बाइक सवार मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। घायल छात्रा को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शैम्पू पीने से युवक की जान गई
तम्बौर (सीतापुर )। थानाक्षेत्र के पकौरी मजरा नरना में रहने वाले कंधई (36) पुत्र मैकू ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से शैम्पू पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें