फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत, दंपती समेत तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां व लहरपुर इलाके में हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

बिसवां/लहरपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला रायबरेली के थाना बछरावां अंतर्गत गौरनखेड़ा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सोनी के साथ बाइक से थाना रेउसा के मंगलपुरवा सुपौली अपनी ससुराल जा रहे थे। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में सिधौली-बिसवां मार्ग पर टिकरा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रजनीश पुत्र बलराम निवासी सेमरीकला थाना सदरपुर की मौत हो गई। उधर, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात कसरैला के निकट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इसमें बाइक सवार शिव कुमार (35) पुत्र मेवालाल निवासी राही घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पंखे की चपेट में आकर महिला की जान गई
सदरपुर। थाना इलाके में धान की सफाई करने के दौरान पंखे की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका के घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

क्षेत्र के अलायपुर में कृपाशंकर के मकान के सामने धान की ओसाई (सफाई) चल रही थी। इसी बीच उसकी पत्नी शांति देवी (38) पंखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
गोंदलामऊ। संदना थाना इलाके के भरौना गांव में महेश (38) पुत्र जोधे का शव शनिवार को संदिग्ध हालात में गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आननफानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में चर्चा है कि बीती रात वह कच्ची शराब के नशे में धुत था। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें