सीतापुर। शहर के पॉश एरिया सिविल लाइन में मंगलवार की शाम एक नवजात बच्चे का सिर बरामद किए जाने से सनसनी फैल गई। शहर के बीच सरेराह नवजात का अंग मिलने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन में सुभाष पार्क के निकट मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक नवजात बच्चे का सिर व एक हाथ बरामद किया गया। बच्चे का बाकी शरीर नहीं मिला है। शहर की वीआईपी कॉलोनी में सरेराह नवजात का सिर मिलने से सनसनी फैल गई।
खबर पाकर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर नवजात के अंग कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम केे लिए भेजा है। पुलिस जांच की बात कह रही है। वहीं, नवजात का सिर बरामद होने से शहर में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।